Social Media (Face Book, Instagram) और Actors

आज ज़माना Marketing का है और आप किसी भी क्षेत्रमे देखिये तो समज आएगा की social media कितना जरुरी है – बड़े बड़े सितारें (चाहे वह entertainment industry से जुड़े हो या sports या politics) – सभी लोग इस media का भरपूर प्रयोग करते है –

क्यों ?

– आज हर किसी के हाथ में smart phone है और दिन मे 50 बार वह mobile phone मे देखता रहता है –
– Social media (Face Book, Instagram) पर जाने के लिए वह हमेशा उत्सुक रहता है
– Internet के अलावा उसे दूसरा कोई खर्चा नहीं
– 60% आबादी facebook और Instagram की addict है
– Social media (Facebook या Instagram ) पर account होना आज एक status बन गया है
– अखबार या TV पर विज्ञापन देना बहुत महंगा होता है और आज के युग में लोग सब जानकारी मोबाइल पर ही Free मे देखते है या देखना चाहते है।

Casting और Social Media

काफी time देखा गया है की casting वाले अपनी update मे पूछते है की क्या आपका Instagram/Facebook ID है ??? अगर है, तो link दिजिए।

कितने followers है ???

और उसके Instagram ID को भी follow और Like कीजिये… !!

Casting वालों को भी अपनी marketing करनी होती है ताकि ज्यादा से ज्यादा production वाले उन्हें casting का काम दे और हमारी (Actors ) ID वह इस वजह से माँगते है ताकि वह हमे as actor जान पाए –

इसी वजह से कलाकारों को social media account पर अपनी अच्छी photos/reels (अलग अलग costume और हावभाव मे) post करते रहना चाहिए और अपने भूतकाल मे किये गए काम की videos भी डालनी चाहिए ताकि देखनेवाले को पता चले की हमने अब तक कितना और कैसा काम किया है

Ofcourse जरुरत पड़ने पर casting वाले हमसे हमारी profile जरूर मंगवाते है, audition भी लेते है पर Instagram-Facebook पे भी हमे यह सब पोस्ट करना चाहिए ।

एक तरह से कहिये की हमे casting वालों को attract करना चाहिए/ उनकी notice मे आना चाहिए (पहले हम कुछ भी बहाना करके उनको मिलने चले जाते थे यह कहे के की “यहां से गुज़र रहा था तो सोचा मिल लूँ “…) अब मिलन social media पर ही कर लीजिए ।

हम उन्हे दस्तक दे इस के बजाए वह हमें दस्तक दे तो मज़ा आ जाएगा, है ना ….???

Facebook और Instagram मे अंतर कितना है

Facebook ज्यादातर Family Book जैसा है और Instagram Professional Book है especially कलाकारों के लिए।

फेसबुक पर परिवार के संबंधित पोस्टिंग ज्यादा होती है और कलाकार Instagram को अपने व्यवसाय तक ही सीमित रखें तो बहेतर होगा जहां वह अपने career- profession के बारे मे ही posting करते रहे ताकि वह अधिक से अधिक काम को casting वालों को आकर्षित कर सके।

क्या casting Instagram के ज़रिए होती है ?

बिलकुल नहीं पर जैसे मैंने कहा की actors को टिके रहने की लिए marketing बहुत जरुरी है – Instagram पर account खोलने के बाद अपने दूसरे family friends को कहिए की आपको follow, Like, comment करे, आप भी casting वालों को follow कीजिये – बड़े बड़े casting director वक़्त मिलने पर खुद का Instagram scroll करते रहते है और हो सकता है की scrolling के दौरान आप उनकी नज़र मे आ जाए और कुछ बात बन जाए ।

सब का खर्चा, वक्त और ऊर्जा बच जाएगी…।

कलाकारों को भी सुझाव है की अपनी photo के अलावा वह छोटे छोटे (2-3 मिनट का) monologue भी अपलोड करे ताकि आपकी acting प्रतिभा को भी वह लोग देख पाए – monologue के अलावा छोटी-छोटी हास्य से भरी Reels भी कलाकारों को बहुत फायदा पंहुचा सकती है ।

क्या Followers देखकर casting होती है क्या ?

यह एक पेंचीदा सवाल है क्यों की कुछ बड़े बड़े casting director कहते जरूर है की “हम instagram पर आपका work देखते है”…” हम कास्टिंग आपकी एक्टिंग को देख कर करते है ना की followers”…, पर वास्तविकता यह है कि पिछले कुछ सालों से casting वाले एक्टिंग के अलावा यह जरूर देखते है की वह जिस actor को cast करनेवाले है उनके followers कितने है ।

TV की एक जानी मानी वरिष्ठ अभिनेत्रीने मुझसे कहा की एक ad agencyने उनसे पूछा की Instagram पर उनकी followership कितनी है – कुछ project के लिए followership बहुत मायने रखता है – शायद इसी वजह से film या TV के superstars भी Instagram पर एक्टिव है और रोज़ कुछ न कुछ पोस्टिंग करते रहते है – तो हम कलाकारों के लिए भी बहुत जरुरी है की हम अपना Instagram account खोले, active रहें और अपनी posting के ज़रिये followers बढ़ाएं